बरवाडीह: छिपादोहर व हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन हटाने के विरोध में 19 अप्रैल को होगी ग्रामीणों की बैठक
छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन को हटाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में छिपादोहर पंचायत के ग्रामीणों द्वारा 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक छिपादोहर रामनवमी शेड के समीप आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।