शंभूगंज: शंभूगंज CHC का CS ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख प्रभारी को लगाई डांट, व्यवस्था सुधारने की दी नसीहत
शंभूगंज CHC का जिले के सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र सिंह ने गुरुवार की दोपहर बाद करीब 1:30 बजे औचक निरीक्षण किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी चिकित्सक और कर्मी ड्यूटी पर उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में कई प्रकार के अव्यवस्था को देखकर प्रभारी सहित ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को जमकर डांट फटकार लगाया। साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने को कहा।