निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा के अरनिया माली में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी से मचा हड़कंप
शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा पंचायत समिति की टीम ग्राम अरनिया माली में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। जेसीबी से कार्रवाई के दौरान मुन्नालाल, रोहित राठौड़ व नरेंद्र राठौड़ सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने अधिकारियों के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान विकास अधिकारी, तहसीलदार और