नागौद के खैर मे चलते ट्रैक्टर से महिला मजदूर संगीता चौधरी गिर गई । गिरने के दौरान ट्राली में उसका पैर फंसकर लहूलुहान हो गया । साथी मजदूरों ने घायल मजदूर संगीता को नागौद अस्पताल लेजाकर भर्ती करा दिया । प्राथमिक दवा इलाज के बाद गुरुवार की रात 10 बजे संगीता को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल महिला मजदूर से पूछताछ कर रही है।