गभाना: पिसावा के एक मोहल्ले में नामजद युवक ने महिला से की छेड़छाड़, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
पिसावा कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने नामजद युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को एसएपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमा में पीड़िता ने बताया कि 27 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और पति के बारे में पूछताछ करने लगा।