होशंगाबाद नगर: जासलपुर के पास डंपर ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, दो युवक घायल, वीडियो वायरल
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो ग्राम जासलपुर के पास का बताया जा रहा है जहां पर तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें भरा गेहूं सड़क पर बिखर गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।