ओरमांझी: चंद्रा पंचायत के मधुकम गांव में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी देवयानी लिंडा से मुलाकात की
चंद्रा पंचायत के मधुकम गांव में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी देवयानी लिंडा से गुरुवार सुबह करीब दस बजे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने मुलाकात की। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा के लिए पक्का घर बनाने की पहल करते हुए घर निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए स्थल का निरीक्षण किया गया।