कस्बा: बोचगांव पंचायत के गरकट्टा के पास एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर वृक्ष से टकराई, मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
Kasba, Purnia | Feb 22, 2024 कस्बा प्रखंड के बोचगांव पंचायत स्थित गरकट्टा के पास एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर वृक्ष से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा लाया गया। घायल युवक की अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।