कस्बा: बच्चों के झगड़े में भिड़े दोनों पक्ष के बड़े,जमकर हुई मारपीट। एक महिला घायल।
Kasba, Purnia | Feb 9, 2024 बच्चों के झगड़ों में भिड़े दोनों पक्ष के बड़े,जमकर हुई मारपीट,एक महिला घायल,कस्बा प्रखंड के कुल्लाखास पंचायत के अंतर्गत मुरादाबाद बालू टोला में बच्चों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बच्चों का झगड़ा बड़ों के बीच चला गया।जिसमें एक पक्ष की महिला को दूसरे पक्ष के द्वारा मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। गंभीर अवस्था में PHC कस्बा भेजा गया।