कस्बा: लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत कस्बा प्रखंड के लखन पंचायत में कार्यक्रम आयोजित।
Kasba, Purnia | Feb 8, 2024 क्षेत्र एवं घरों के साफ सफाई को लेकर लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत कस्बा प्रखंड के लखना पंचायत में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सफाई कर्मी, ठेला और ई रिक्शा को हरी की झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को सुझाव दिया कि कचरा को डस्टबिन में डालें ताकि घर के साथ-साथ लखना पंचायत भी क्षेत्र साफ सुथरा बना रहे।