भिंड नगर: 11 मई को शहर में भगवान परशुराम का चल समारोह निकलेगा, ब्राह्मण समाज और परशुराम सेना ने मिलकर तारीख तय की
भिंड। शहर में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आने से आम नागरिकों में भ्रम की स्थिति बन रही थी। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि किस तारीख को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर शामिल होना है। इसी को लेकर आज गुरुवार दोपहर 3 बजे परशुराम सेना एवं ब्राह्मण महासभा ने तारीक तय की है