खड्डा: कुशीनगर में अवैध ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बड़ी कार्रवाई, 9 अवैध गाड़ियां सीज़, 3.50 लाख रुपये जुर्माना
कुशीनगर कप्तानगंज–पडरौना रेलमार्ग पर स्थित मिश्रौली ढाले पर लंबे समय से चल रही ओवरलोडिंग की समस्या पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। शुगर मिलों तक गन्ना लेकर जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर–ट्रॉलियां अक्सर रेलवे गार्डर मे फँस जाती थीं, जिससे घंटों जाम लगता था और राहगीरों, स्कूल वैनों व एम्बुलेंस तक के लिए खतरा बन गया था। शिकायतें बढ़ने के बाद परिवहन विभाग जागा