खड्डा: पनियहवा पुल के पास नशे में युवक गंडक नदी में कूदा, नाविक की बहादुरी से युवक की जान बची
गोरखपुर–बिहार बॉर्डर पर खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी–बगहा रेल सह सड़क पुल से गुरुवार शाम एक बड़ी घटना टल गई।शराब के नशे में धुत एक युवक अचानक गंडक नदी में कूद गया। घटना होते ही वहां मौजूद राहगीरों मे हड़कंप मच गया और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसी दौरान नदी में नाव चला रहे नाविक राजेंद्र साहनी ने अदम्य साहस दिखाते हुए तेज धारा में छलांग लगाई और बचा ली