जामताड़ा: शिवपुर में समेकित कृषि प्रणाली से खेती में बढ़त, ड्रिप विधि से होगा खर्च कम
शिवपुर ग्राम के किसानों को समेकित कृषि प्रणाली और ड्रिप विधि से खेती में अधिक लाभ कमाने और खर्च घटाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। हाइब्रिड टमाटर-बैगन की सफल खेती के बाद अब शिवपुर में भी ड्रिप तरीके से वैज्ञानिक खेती को अपनाने की सलाह दी गई।