बक्सर: बक्सर में किसानों के लिए बेलाउर फीडर से बिजली कटौती का ऐलान, गेहूं कटनी के दौरान दोपहर में होगी कटौती
Buxar, Buxar | Apr 4, 2026 बक्सर सदर प्रखंड के बेलाउर फीडर क्षेत्र में किसानों के हित में तथा मौसम को देखते हुए प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। जेई हिमांशु ने शनिवार को 4:00 बजे बताया कि बंदी को लेकर शनिवार से ही शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार है और बड़े पैमाने पर कटाई कार्य शुरू हो गई है।