दरभा: बस्तर के अजा व अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, क्रीड़ा परिसरों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
Darbha, Bastar | Jun 8, 2026 बस्तर संभाग के प्रतिभावान और होनहार अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा खिलाड़ियों के लिए खेल की दुनिया में अपना भविष्य संवारने का एक बेहतरीन और सुनहरा अवसर है। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न क्रीड़ा परिसरों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।