तारानगर: भालेरी थाना पुलिस ने साढ़े आठ किलो गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया, जब्त गांजे की कीमत करीब ₹1 लाख
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भालेरी थाना पुलिस ने ANTF बीकानेर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपये के करीब है।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भगवानाराम 67 साल, निवासी भालेरी को गांजे जे साथ गिरफ्तार किया है।