शामली: 85 वर्षीय बुजुर्ग ने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय शामली पर किया प्रदर्शन
Shamli, Shamli | Jun 5, 2026 शुक्रवार दोपहर 3 बजे शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील निवासी 85 वर्षीय हकम सिंह पुलिस कार्यालय शामली पर पहुंचे। वृद्ध ने बताया कि 3 महीने पहले एक युवक ने उनकी जेब से ₹8500 की नगदी निकली थी और आरोपी उन्हें धक्का देकर, मारपीट कर मौके से फरार हो गया था। इस मामले में वह कई बार पुलिस थानों के चक्कर लगा चुके है, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।