नवजात का शव गेहूं के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के नियामतपुर का है। आज दोपहर में स्थानीय लोगों ने गेहूं के खेत में एक नवजात का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।