गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय के प्रेक्षा गृह में 68वां रेल सप्ताह समारोह का हुआ आयोजन
एन ई रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय स्थित प्रेक्षा गृह में 68वां रेल सप्ताह समारोह विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि के रूप में सौम्या माथुर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई,इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए और अच्छे कार्य करने वाले 57 रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।