गोरखपुर: गोरखपुर जिला जेल में जेल रेडियो का जिला जज ने किया शुभारंभ
गोरखपुर जिला जेल में आज जेल रेडियो का शुभारंभ जिला जज ने किया है। उन्होंने बताया कि यहां पर कुछ कैदी ऐसे हैं जो अपने आप को निर्दोष मानते हैं, वह अवसाद में ना जाएं, उनकी मानसिक स्थिति ठीक रहे इसी के दृष्टिगत जेल रेडियो की आज से शुरुआत की गई है। जिससे कैदियों में उत्साह बना रहे यहां प्रत्येक दिन अलग-अलग अधिकारी आएंगे और उनसे संवाद भी स्थापित करेंगे।