सासनी: गांव भोजगढ़ी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, सैंकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
Sasni, Hathras | Jun 27, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। गांव भोजगढ़ी में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। गांव में निकाली गई कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर नजर आए।