चरखारी: चरखारी में सपा नेता महेश कश्यप ने दिया बयान, कहा- 'भाजपा महिला विरोधी, पार्टी महोबा जिलाध्यक्ष को करे बर्खास्त'
चरखारी में सपा प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने चरखारी में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को महिला और PDA विरोधी बताते हुए कहा कि "अगर भाजपा महिलाओं की हमदर्द होती तो महोबा के जिलाध्यक्ष को अब तक बर्खास्त कर दिया गया होता।" कश्यप ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पारित हो चुका है, फिर भी भाजपा महिलाओं को गुमराह कर रही है।