बिलग्राम: बिलग्राम कोतवाली परिसर में हनुमान पूजन व भंडारे का आयोजन, अधिकारियों ने बांटा प्रसाद
Bilgram, Hardoi | May 30, 2026 हरदोई में ज्येष्ठ मास के अवसर पर बिलग्राम कोतवाली परिसर में धार्मिक आयोजन के तहत हनुमान पूजन एवं विशाल भंडारे का शनिवार दोपहर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।शनिवार दोपहर पुरोहित द्वारा विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन-अर्चन कराया गया।