अलीगंज: अलीगंज पुलिस ने सट्टेबाज को किया गिरफ्तार, ₹755 की नकदी और सट्टा पर्ची भी बरामद
Aliganj, Etah | May 19, 2026 मंगलवार की सुबह 7एटा के अलीगंज थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 755 रुपये नकद और सट्टा पर्ची बरामद की गई हैं।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लियाकत अली पुत्र खुर्शीद खां उर्फ मुन्ने के रूप में हुई है। वह अलीगंज कस्बे के मोहल्ला लुहारी दरवाजा का निवासी है।