लाडपुरा: महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति निकला कातिल, चुन्नी से गला घोंटकर जयपुर में हत्या कर शव कोटा लाया
Ladpura, Kota | May 3, 2026 22 अप्रैल को सामने आई एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद अब बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में महिला का पति ही उसका हत्यारा निकला। रविवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी में पुलिस ने आरोपी पति वीरेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होना सामने आया है, जबकि गले पर दबाव और गला घोंटने के स्पष्ट निशान भी