दरभा: बस्तर की खूबसूरती पर ग्रहण, चित्रकोट और कांगेर घाटी सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर 90% घटे विदेशी पर्यटक
Darbha, Bastar | Jun 24, 2026 बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात की गूंज, कांगेर घाटी के घने जंगल, तीरथगढ़ की जलधाराएं और आदिवासी संस्कृति वर्षों से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती रही हैं। लेकिन इस साल तस्वीर बदली हुई है। हजारों किलोमीटर दूर खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका ने बस्तर के पर्यटन उद्योग की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।