चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित, विधायक सुखराम उरांव अध्यक्ष और अशोक षाड़ंगी संरक्षक बने
चक्रधरपुर में दुर्गा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैl विभिन्न पूजा समिति कमेटी का गठन करना शुरु कर दिए हैं, वहीं शुक्रवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का गठन हुआl नगर परिषद कार्यालय के सभागार में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक विधायक सह समिति के अध्यक्ष सुखराम उरांव की अध्यक्षता में हुईl बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गयाl