गोपालगंज: सिधवलिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख व उनके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सदर एसडीओ अनिल कुमार ने दी जानकारी, जांच शुरू
जिले के सिधवलिया प्रखंड की पूर्व प्रमुख व उनके पति के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी के लिपिक से बातचीत का एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया था। इस मामले में सदर एसडीओ के लिपिक ने नगर थाना में प्राथमिकी कराई है। इसकी जानकारी उन्होंने शनिवार की शाम 5 बजे दी।