अमरोहा: नव वर्ष के मौके पर आज रात अमरोहा पुलिस सड़कों पर रहेगी, बाइकों से हुडदंग करने वालों पर रहेगी नजर: एसपी ने दिए निर्देश
Amroha, Amroha | Dec 31, 2024 आज मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने जिलेभर.की पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि आज रात पुलिस सड़कों पर रहेगी और बाइकों से हुडदंग काटने वालों पर पुलिस नजर रखेगी। एसपी ने कहा कि नए साल के जश्न में लोग शराब पीकर बाइकों से सड़कों पर हुडदंग काटते हैं जिससे आमजन को भी परेशानी होती है और किसी घटना के होने की भी संभावना बनी रहती है