नवादा: नवादा में बरनवाल समाज की महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई
Nawada, Nawada | Oct 21, 2026 नवादा। जिले में दुर्गा पूजा के समापन के अवसर पर बरनवाल महिला समिति की ओर से सिंदूर की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुईं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का आयोजन बरनवाल सेवा समिति की अध्यक्ष माधुरी बरनवाल की देखरेख में किया गया।