जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।