मखदुमपुर: मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत
पटना-गया रेलखंड के मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उक्त जानकारी जहानाबाद जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बुधवार के दिन 5 बजे दिया।