गांगड़तलाई: सल्लोपाट में शॉर्ट सर्किट से 4 घरों में लगी आग, जेवर, नकदी, कपड़े और अनाज जलकर हुए राख
शनिवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सल्लोपाट में शुक्रवार देर रात चार भाइयों के घरों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना के वक्त कुछ लोग सो चुके थे, कुछ जाग रहे थे। आग इतनी भयानक थी कि पूरा गांव दहशत में आ गया। लोग रात भर सो नहीं सके। आग की लपटें देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। चारों मकान एक ही लाइन में थे। शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।