अजयगढ़: केन नदी का सीना चीरकर हो रहा था अवैध रेत खनन प्रशासन का बड़ा एक्शन ₹4.50 करोड़ का जुर्माना मशीनें और हाइवा जब्त।
पन्ना जिले की जीवनदायिनी केन नदी में अवैध रेत खनन के खिलाफ जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। अजयगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि खननकर्ताओं ने नदी के प्राकृतिक बहाव से खिलवाड़ करते हुए बीच धारा में मिट्टी और मुरुम डालकर अस्थायी रैंप तैयार कर लिया था। इसी रास्ते से भारी