घोड़ाडोंगरी: चिरापटला मंडल प्रवास में टांडा जोड़ पहुंचे विधायक गंगा उइके, हनुमानजी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के विधायक गंगा उइके ने रविवार दोपहर लगभग 1 बजे चिरापटला मंडल प्रवास के दौरान टांडा जोड़ स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमानजी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की।