सतना: बैंक कॉलोनी में बालक की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की तैयारी
सतना के बैंक कॉलोनी मे 11 वर्षीय बालक शिवराज की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी मथुरा रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । मृतक की मां से एक तरफा प्रेम करने वाला आरोपी मथुरा बदला लेने की नियत से घर गया मां के न मिलने पर बेटे शिवराज की गला रेतकर हत्या कर दी और लाश नीले ड्रम मे भरकर भाग गया । बुधवार शाम 4 बजे पुलिस आरोपी को कोर्ट मे पेश करने की तैयारी में है।