मुज़फ्फरनगर: सोशल मीडिया पर तमंचे का रौब, वीडियो वायरल होते ही मुजफ्फरनगर पुलिस के रडार पर आया युवक, साइबर सेल ने की कुंडली
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी एक युवक का तमंचे और कारतूस के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। साइबर सेल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस युवक की पहचान कर तमंचे के स्रोत, वीडियो की सच्चाई और उसके संपर्कों की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी।