बड़ौत: सहारनपुर में वाहन की टक्कर के बाद देहरादून से दिल्ली लौट रहे युवक की हादसे में मौत, बड़ौत में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Baraut, Bagpat | Jun 13, 2026 दिल्ली के शास्त्रीनगर निवासी राजेश पुत्र भगवती प्रसाद अपने साथियों के साथ कार से देहरादून से दिल्ली लौट रहे थे। यात्रा के दौरान सहारनपुर क्षेत्र में रास्ते में कार रोकी गई। इसी दौरान राजेश शौच के लिए वाहन से नीचे उतरे थे। बताया गया कि कार से उतरने के कुछ ही देर बाद किसी अज्ञात वाहन ने राजेश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो