मथुरा: वृंदावन पुलिस ने चोरी करने वाले चोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
7 मार्च को थाना वृंदावन क्षेत्र के एक पान गुटका बीड़ी सिगरेट की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली इस संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया पुलिस ने मुखवीर की सूचना पर शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे सोनू पुत्र बलदेव निवासी हरियाणा पलवल को गिरफ्तार किया जो कि फिलहाल नगला बिहारी में रह रहा था पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर जेल भेज दिया है