मंडी: राज्य स्तरीय स्मार्ट हैकाथॉन 2026 में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला की सिल्वर शील्ड टीम ने जीता पहला स्थान
Mandi, Mandi | Oct 19, 2026 तीसरे राज्य स्तरीय स्मार्ट हैकाथॉन-2026 में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला की टीम ने बुजुर्गों के लिए स्मार्ट जैकेट बनाकर पहला स्थान हासिल किया। मेजबान जेएनजीईसी ने दूसरा तथा नगरोटा बगवां की टीम तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को कुल ₹48,000 के पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई।