जैतहरी: तालाब में मिली लाश से सनसनी, 'नोवा गोल्ड' अंडरवियर और राखी से पहचान की जा रही है
जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी टोला वार्ड क्रमांक 04 स्थित बंजारी तालाब में गुरुवार को 35-40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव करीब 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर नीले रंग का “NOVA GOLD” लिखा अंडरवियर, हल्की दाढ़ी-मूंछ तथा दाहिने हाथ की कलाई में लाल धागा (राखी) बंधी हुई है।