सहारनपुर: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर जिला अस्पताल के सफाईकर्मी धरने पर बैठे, हड़ताल की चेतावनी देकर जताया आक्रोश
सहारनपुर जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन भुगतान न होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जल्द भुगतान नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।