अनूपगढ़: अनूपगढ़ के प्रेम नगर में 16 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
अनूपगढ़ के प्रेम नगर में 16 वर्षीय लड़की के द्वारा घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बताया कि लड़की घर पर अकेली थी उस दौरान उसने चुन्नी के फंदे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।