विदिशा नगर: कालापाठा के पास काम कर रहे युवक को सर्प ने डंसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती...
विदिशा के कालापाठा के पास काम कर रहे ग्राम परसुरा निवासी युवक राजकुमार मजदूरी का काम कर रहा था इसी दौरान रविवार दोपहर 1 बजे उसे सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी, साथ काम करने वाले अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ट्रामा सेंटर में उसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है इलाज समय पर मिलने से वह खतरे से बाहर है।