➡️दिनांक 09.07.2026 को थाना औरंगाबाद पर डॉयल-112 के माध्यम से पिकअप और बाइक के बीच एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई । तत्काल थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घायल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया ।
➡️मृतक की पहचान प्रशान्त कुमार के रुप में हुई है जोकि थाना खानपुर के निवासी है एवं जनपद गाजियाबाद में 41वीं वाहिनी पीएसी बटालियन में आरक्षी के पद पर तैनात है जो ड्यूटी के उपरान्त खानपुर के लिए जा रहे थे।
➡️ मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस द्वारा पिकअप को कब्जे में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रखर पाण्डेय की बाइट~
#UPPolice
#BulandshahrPolice