गायघाट: कांटा गांव से चोरी हुई बोलेरो पुलिस ने लखीसराय से किया बरामद, चोरों की तलाश जारी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के कांटा गांव से चोरी हुई बोलरो पुलिस ने रविवार दोपहर एक बजे को बरामद कर लिया है। इस मामले में कांटा गांव के महेश महासेठ ने 20 मई को थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 19 मई की रात में दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी लापता हो गई थी।