एपीके फाइल डाउनलोड करने से व्हाट्सएप हैक होने के कई मामले सामने आए हैं।जिसके लिए ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं।जब एक युवक का मोबाइल हैक हो गया।तो उसने थाना प्रभारी से शिकायत की। शुक्रवार को लगभग 5 बजे थाना प्रभारी ने युवक से चर्चा कर समस्या हल की।तथा एपीके फाइल डाउनलोड न करने की सलाह दी।