अमरपुर: हर चुनाव में कोल्ड स्टोरेज का सपना, अमरपुर के किसानों को अब भी इंतज़ार
Amarpur, Banka | May 30, 2026 अमरपुर क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक माना जाने वाला कोल्ड स्टोरेज आज तक नहीं बन सका। हर चुनाव में इसके निर्माण का वादा किया जाता है, लेकिन चुनाव बीतते ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से किसानों को अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ती है। किसानों ने जल्द कोल्ड स्टोरेज निर्माण की मांग की है।