मेरठ: मेरठ में जीप सवार युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, एक किलोमीटर तक सड़क पर मचाया हुड़दंग; दो युवकों को किया गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Jun 10, 2026 मेरठ में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में युवकों की स्टंटबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला हापुड़ रोड का है, जहां जीप में सवार आठ युवकों ने बीच सड़क खतरनाक स्टंट करते हुए करीब एक किलोमीटर तक हुड़दंग मचाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है